बिहार

MADHUBANI:- जयनगर के अग्निशमन विभाग के 3 कर्मी डेंगू का शिकार

मधुबनी- 19 सितंबर। सीमावर्ती शहर जयनगर में डेंगू अपना पाव फैलाना शूरु कर दिया है। हालांकि अनुमंडल अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड के साथ प्रयाप्त सुविधा प्रदान की गई है। नगर पंचायत के द्वारा शहरी क्षेत्रों में फाॅगिंन मशीन चलाने के लिए जगह-जगह पाउंड का छिङकाउ किया जाता है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों जयनगर प्रखंड कार्यालय के समीप अग्निशमन विभाग के तीन कर्मी डेंगू का शिकार हो गया। जिसे विभाग के द्वारा छूटटी दे दी गई है। इनमें गया निवासी चालक आलोक कुमार(25) , मुजफ्फरपुर निवासी फायर मैन रविन्द्र राम(33) एवं भभुआ निवासी रंजन कुमार पासवान (36) शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी कर्मी के तबीयत खराब होने पर प्राईवेट स्तर पर जांच कराने के बाद जांच में डेंगू साबित हुआ।
सीमावर्ती क्षेत्रों में डेंगू के प्रकोप को लेकर प्रशासन को इसके रोकथाम के लिए सभी स्तरों पर व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।  अनुमंडल अस्पताल प्रबंधक प्रभाष कुमार प्रशांत ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। जिसमें सभी प्रकार के सामग्री उपलब्ध हैं। डेंगू के जांच के लिए किट की व्यवस्था, इसके लिए चिकित्सक को प्रतिनियुक्त किया गया है। इमर्जेंसी में मरीजों के खाने की व्यवस्था की गई है। प्रबंधक ने बताया कि लोगों को डेंगू से बचाओ के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावे फूल कपड़े पहनना चाहिए। इधर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में फाॅगिंन मशीन चलाया जाता है और पाउडर का छिङकाउ किया जाता है।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button