बिहार

MADHUBANI:- जयगनर स्टेशन पर शराब के नशे में धुत आर्मी जवानों का तांडव, 5 गिरफ्तार

मधुबनी- 03 जून। जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात्रि आर्मी के जवानों ने रेल पुलिस एवं रेल यात्रियों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने पांच जवानों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। गिरफ्तार आर्मी जवान की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के जिला राप्ती थाना गौराई दांगी निवासी हवलदार 34 वर्षीय जीबी बसनेत पिता रुपलाल बसनेत,जिला मेगजी थाना अरजम निवासी 42 वर्षीय तुलबारुद थापा पिता रवि लाल,जिला पलपा थाना सारतोक क्षेत्र के भारोकटोक निवासी 40 वर्षीय तिलक सारु पिता दुर्गा सारु एवं जिला सौगजा थाना क्षेत्र पंचममूल के अरगवदी निवासी 32 वर्षीय तुलसी राम धाकल पिता इमनान धाकल सभी नेपाल निवासी एवं उत्तराखंड के जिला देहरादून के थाना गढ़ी कैंट के गंगौरा निवासी 34 वषीय नीतिन छेत्री पिता कमलेश छेत्री शामिल हैं। सभी जवान वर्तमान में मधुबनी में 34 बिहार बटालियन एनसीसी में पदस्थापित है। रेल थानाध्यक्ष वीणा देवी ने बताया कि घटना को लेकर थाना कांड संख्या-19/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष द्वारा थाने में दर्ज बयान के अनुसार नशे में धुत आर्मी जवानों ने बीती रात स्टेशन परिसर में अपनी वर्दी का धौंस दिखा कर रेल यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार गाली-गलौच करने की सूचना अन्य रेल यात्रियों द्वारा रेलवे स्टेशन पर रेल थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस के पुसअनि शशिकांत,पीटीसी मुन्न राय,हवलदार मैनेजर कुमार,सिपाही अनुज कुमार एवं समरनाथ पंडित ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर समझाने की कोशिश किया। इसी क्रम में नशे में धुत आर्मी जवानों ने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आर्मी के जवानों के हमले से पीटीसी मुन्ना राय व एक अन्य स्थानीय दुकानदार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई संजय पासवान ने रेल थाना के अन्य जवानों व आरपीएफ जवानों के सहयोग से घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत करने के बाद सभी जवानों को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल थाना पुलिस के जख्मी पीटीसी व स्थानीय दुकानदार थाना क्षेत्र के युनियन टोला निवासी मो. इरफान को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार सभी आर्मी जवान रविवार को शराब का सेवन करने के लिए ई-रिक्शा से नेपाल के सिरहा जिला के माड़र गया था। सभी जवान टांगा से जयनगर रेलवे स्टेशन तक वापस आने पर बैग छूट जाने व पैसा के लेनदेन को लेकर शराब के नशे में धुत आर्मी जवानों ने टांगा चालक के अलावे आधा दर्जन रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगा। यह सिलसिला घंटों देखने को मिला। बीच बचाओ में आई पुलिस के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button