
बिहार
MADHUBANI:- छिनतई घटना में जख्मी महिला की डीएमसीएच में मौत
मधुबनी- 22 फरवरी। जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के जोकही में सोमवार को रुपए वाला झोला बाईक सवार अपराधियों द्वारा छीने जाने के क्रम में बाईक की पिछली सीट से गिरकर जो महिला नीचे गिर कर घायल हुई थी उसकी सोमवार की देर रात डीएमसीएच में ईलाज के दौरान मौत हो गई। नूपुर देवी नाम की लौकही पुराने बाजार की उक्त महिला लौकही पीएचसी में लिपिक पद पर कार्यरत थी।
लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने बताया कि मृत्यु पूर्व उसका फर्द ब्यान पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है। फर्द व्यान की प्रति प्राप्त होने पर इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के जिम्मवार बाईक सवार अपराधियों की खोज की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।



