
MADHUBANI:- छछुआ में दहेज लोभियों ने विवाहिता शाहीन की कर दी हत्या, मृतका के पिता डूमरी गांव निवासी सादिक अली ने दर्ज करायी FIR, सभी आरोपी फरार
मधुबनी- 10 अगस्त। बिस्फी थाना क्षेत्र के छछुआ गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रहिका थाना क्षेत्र के डूमरी गांव निवासी मो. सादिक अली अपने पुत्री नैयर शाहीन की 2018 में छछुआ गांव निवासी मो. मसुदुद्दीन उर्फ बबलू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी सूचना अपने माता-पिता को देती रही। मृतक महिला के पिता ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा बार-बार मेरी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। समय-समय पर हम अपने दामाद को कुछ पैसा दिया करते थे, ताकि किसी तरह दोनों का परिवार बसे। परंतू इसके बावजूद भी वह सभी लोग मेरी बेटी के साथ लगातार मारपीट किया करता था। एक बार थाना पर समझाया बुझाया गया, तो कुछ दिन ठीक-ठाक था। परंतू उन लोग का मांग था कि 10 लाख रुपया लेंगे, तो ही आपकी पुत्री को सही से रखेंगे। ससुराल वालों ने दहेज को लेकर मेरी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर दिया। इस संबंध में गांव के कुछ लोगों के द्वारा मेरी बेटी की मौत की खबर मुझे दिया। जिसके बाद हम लोग अपनी बेटी के ससुराल छछुआ गांव पहुंचे। जहां एक घर में मेरी बेटी का शव पड़ी हुई थी। वे घर के सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे। जिसके बाद इस घटना की सूचना हम बिस्फी थाना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही बिस्फी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक महिला के पिता के द्वारा इस घटना को लेकर बिस्फी थाना में दस लोगों के विरूद्ध आवेदन दिया गया। बिस्फी थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के संबंध में बिस्फी थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि मृतक महिला के परिवार वालों के तरफ से आवेदन दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना में संलिप्त लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



