
MADHUBANI:- चर्चित अधिवक्ता विक्रमशिला बनी JDU महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
मधुबनी- 01 जुलाई। जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के द्वारा मधुबनी जिला के जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती विक्रमशिला यादव को पुनः तीसरी बार मनोनित करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, महिला जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वेता विश्वास के प्रति सभी ने आभार प्रकट किया है। विक्रमशिला यादव ने कहा मैं महिला जदयू को पुनः मधुबनी जिला में मजबूत करने का कार्य करूंगी और जिला से प्रखंड व पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार करूंगी पुनः मधुबनी जिला का महिला जदयू की दायित्व देने के लिए सभी नेता गण को आभार प्रकट किया। तथा 2024 और 2025 का चुनाव में महिला जदयू मधुबनी जिला से बूथ स्तर तक कार्य करेगी। तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकाश के काम को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेतागण को आभार प्रकट करने एवम नव मनोनित जिला अध्यक्ष को बधाई देने में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, झंझारपुर के सांसद राम प्रीत मंडल, पूर्व मंत्री बिहार सरकार लक्ष्मेश्वर राय, विधायक मीना कामत, विधायक सुधांशु शेख, जदयू जिलाध्यक्ष सतेंद्र कामत, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता भरती मेहता, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम, पूर्व विधायक जगत नारायण सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव शिव कुमार यादव, पूर्व प्रदेश सचिव महिला नेत्री संगीता ठाकुर, सीमा मण्डल, वीना सिंह, अनारो देवी, मंजू राय, सरिता देवी, सुधा देवी, गुलाव देवी, जदयू नेता केदार नाथ भंडारी, विनोद सिंह कुशवाहा, फूलदेव यादव, उपेंद्र सहनी, जीवन कुमार भिंडवार, तज्जमुल हुसैन, राजा अली, कमला कांत भारती, आकाश कुमार उर्फ मौसम,इफ्तिखार जिलानी, नर्मदेश्वर झा उर्फ हेम झा इन सभी लोगों ने माननीय नेता गण के प्रति आभार प्रकट किया और महिला जदयू मधुबनी को मजबूत करने के लिए नव मनोनित महिला जिला अध्यक्ष को हौसला बढ़ाया।