
MADHUBANI:- घर से दलान पर बुलाकर अपराधियों ने अधेड़ कोगोली मारकर की हत्या
मधुबनी- 04 जूलाई। साहरघाट थानाक्षेत्र के केरवा गांव में गुरुवार की सुबह करीब छह बजे दो बाइक सवार अपराधियों नेपिकअप मालिक 55 वर्षीय मनोज साह को गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियोंने मृतक को गले और सीने में गोली मारी है। जिससे अधेड़ की मौत मौके पर हीहो गयी। उधर, सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज होते ही पूरे गांव में हड़कंपमच गया। उधर, गोली की आवाज पर घर से निकले परिजनों ने स्थानीय लोगों कोआवाज देकर व्यक्ति को हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर, घटना की सूचना मिलते ही सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, साहरघाटएसएचओ अरविंद कुमार दल-बल के साथ केरवा पहुँच कर प्रारंभिक जांच करते हुएशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। घटनास्थल से पुलिसने एक खोखा बरामद किया है। उधर, जानकारी के अनुसार मृतक एक हत्याकांड में छहमाह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया हुआ था। गांव के कुछ व्यक्तियों से पूर्व से हीरंजिश चल रहा था। परिजनों ने इस घटना के लिए हरिओम गुप्ता को कसूरवार ठहरायाहै। बताया कि, उससे पुरानी रंजिश थी। जिसको लेकर उसने ये हत्या कराई है। वहीं,ग्रामीणों ने भी पूर्व के रंजिश पर ही हत्या होने की बात कही है। परिजनों नेबताया कि, सुबह छह बजे वे घर के अंदर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक आयाऔर भाड़ा पर पिकअप ले जाने की बात कही। इस दौरान जब वो लोग दलान पर गए तो तेजसे गोली चलने की आवाज आई। घर के लोग दौड़े तो बाइक पर दो युवक फरार होरहा था और मनोज जमीन पर पड़ा हुआ था। उधर, बेनीपट्टी के प्रभारी डीएसपी विप्लवकुमार ने बताया कि, पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएलऔर टेक्निकल सेल के सहयोग से अनुसंधान हो रही है, जल्द ही संलिप्त सभीअपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।