
MADHUBANI:- गृहस्वामी अपहृता के साथ गिरफ्तार
मधुबनी- 27 जनवरी। लदनियां थाना पुलिस ने चार माह पूर्व एक गांव से अपहृत लड़की को 26 जनवरी की रात्रि दरभंगा जिले के भगवानपुर से बरामद किया। इस संबंध में कांड के आईओ एएसआई सच्चिदानंद सिंह इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त एवं गृहस्वामी जगन्नाथ मंडल को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सिंह ने अपहृता को मेडिकल जांच के बाद कलमबंद बयान के लिए न्यायालय में पेश करने के लिए मधुबनी ले गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार 5 अक्टूबर को अपहृता अपनी मां के साथ दुर्गा मेला देखने इसी थाना क्षेत्र के खाजेडीह गई थी। जहां से उसे अपहरण कर लिया गया। अपहृता की परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी कोई अतापता नही चला। हारथक कर अपहृता के पिता 6 अक्टूबर 22 को लदनियां थाना केस दर्ज कराया। केस गांव के ही राजेश कुमार यादव को पूर्व रंजिश को लेकर नामजद किया। पुलिस केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद 26 जनवरी की रात दरभंगा जिले के भगवानपुर गांव में छापेमारी कर जगन्नाथ मंडल के घर से अपहृता को बरामद कर ली गई।



