
MADHUBANI:- गांधी जयंती पर कांग्रेसी नेता रूपन झा ने बेनीपट्टी के नपं मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद सहित कई को किया सम्मानित, मौके पर बोले डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, कहा- देश में गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करने का हो रहा प्रयास
मधुबनी- 02 अक्टुबर। बेनीपट्टी के किसान भवन के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण के द्वारा बेनीपट्टी नगर पंचायत के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रामवरण राम ने किया। संचालन जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बासू ने किया। कार्यक्रम के दौरान नलिनी रंजन ने मुख्य पार्षद मंजू देवी,उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी,ईओ अमित कुमार,वार्ड पार्षद योगेंद्र यादव,राजीव यादव,कार्तिक झा राजा,मंगल कामत,हेना कौशर,ललन साह,सुनील नायक, सागर देवी सहित सभी वार्ड पार्षदों को पाग व दोपट्टा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र,सीपीआई के अंचल मंत्री आनंद झा,भाकपा माले के सचिव श्याम पंडित,सीपीआई नेता कृपानंद झा आजाद एवं स्थानीय मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया। नगर निगम मधुबनी के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज देश में गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया। भाईचारा व आपसी प्यार को कम किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सचेत रहना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि, आज आईएनडीआईए अटूट है तो अब कहा जा रहा है कि इंडिया अंग्रेजों का दिया हुआ है। देश में कांग्रेस ने क्या नहीं दिया। सरकारी संस्थानों को खत्म किया जा रहा है। श्री मिश्रा ने कार्यक्रम के लिए नलिनी रंजन को बधाई दी और कहा कि, इसी तरह समाज में काम करते रहे। कार्यक्रम को कांग्रेस के कालिश चंद्र झा कन्हैया,शकील अहमद ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन नलिनी रंजन झा ने दिया।



