
MADHUBANI:-खाद के लिए हाहाकार, किसानों ने किया सड़क जाम
मधुबनी-13 जनवरी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र पर अवस्थित जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में की कालाबाजारी जोरों पर है। जयनगर में खाद की किल्लत को लेकर गुरूवार की सुबह से किसानों ने बेला बांध चोक एनएच 227 को जाम कर प्रषासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घंटों सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार देखने को मिला। जिससे यातायात पर पूरी तरह बाधित रहा। किसानों की मानें,तो खाद दुकानदार के द्वारा खाद लेने के लिए सुबह चार बजे बुला लिया गया। किसान खाद को लेने के लिए कड़ाके की ठंड शीतलहर होने के बावजूद लंबी लाइन लगाकर घंटों कतार में खड़े रहे। परंतू खाद दुकानदार द्वारा लंबी किसानों की लाईन देख कर प्रशासन को सूचना देकर प्रशासन देख-रेख में खाद का वितरण करने की बात कही गई। खाद दुकानदार देवेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि हमारे पास खाद मात्र चार सौ पेक भेजा गया है। जबकि किसानों की संख्या करीब दो हजार से अधिक है। ऐसे में कैसे खाद का वितरण किया जा सकता है।



