
MADHUBANI:- खनन विभाग के खिलाफ टैक्टर चालकों में आक्रोश, पूर्व मंत्री समीर महासेठ से मिलकर अपनी बात रखी
मधुबनी- 23 नवंबर। जिले में टैक्टर से कार्य कर रहे टैक्टर चालक को खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा पकड़ कर जब्त करने एवं फाइन कर दिया जाता है। जिसको लेकर उक्त चालकों में इन विभागों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को दोनों विभाग के विरुद्ध टैक्टर चालक के द्वारा आवेदन दिया गया है। चालक ने आवेदन में बताया कि, गरीब चालक हमलोग है। एक दिन काम करेंगे तो एक ही दिन घर परिवार चला पाएंगे। चालकों ने बताया कि मिट्टी या ईट ढ़ोने के दौरान खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा पकड़ कर जप्त कर लिया जाता है। जबकि फाइन भी कर दिया जाता। वहीं चालक को समर्थन देते पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि सभी किसान भाई जो गरीब परिवार से आते हैं और अपने ट्रैक्टर से खेती-बारी करते हैं। वहीं थोरा बहुत परिवार गुजर-बसर करने के लिए मिटटी दुलाई का भी काम ट्रैक्टर से करते हैं। उपर्युक्त विभागों द्वारा प्रशाशनिक स्तर से सभी गांव और जो किसान अपने खेतों में मिटटी काटकर थोड़ा बहुत धन उगाही कर अपना परिवार चलाते है। पूर्वमंत्री श्री महासेठ ने जिलाधिकारी से अपने स्तर से पूर्व की भाती सभी ट्रैक्टर को चलाने का आदेश दिये जाने का आग्रह किया है।



