
MADHUBANI:- क्राईम मिटिंग में बोले एसपी योगेन्द्र कुमार, कहा- अपराध पर अंकुष लगाने के लिए 150 चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की जांच करें और सोशल मीडिया पर हथियार लेकर रिल्स बनाने वालों पर कार्रवाई करें
मधुबनी- 04 जनवरी। नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने योगदान के बाद जिले के एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठि बैठक किया। बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दी। बैठक बाद उन्होने बताया कि मेरे पदभार संभालने से पहले जितने भी जिले के सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों ने कार्य किया था, उन सभी कार्य को समीक्षा किया गया है। तथा मुख्य निर्देश दिया गया कि, आमनागरिक थाना पर किसी भी संबंधित कार्य को लेकर आती है, तो उनके साथ अच्छे से पेष आए। तथा लोगों से जुड़कर रहे। तथा कोई भी समस्या रही, तो तुरंत वरीय अधिकारी को अवगत करवाकर समस्या का निष्पादन करें। एसपी ने बताया अपराध पर नियंत्रण रखने को हेतु जेल से निकले आरोपी पर 24 घंटे तक नजर रखा जाए, यह निर्देश तमाम पुलिस अधिकारी को दिया गया। साथ ही हथियार लेकर सड़क पर लुट योजना बनाकर घूमते रहते है, जिले के विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 चेक पोस्ट बनाकर वाहनों का जांच करें, ताकि अपराधियों में में भय बना रहे। ताकि, अपराध की घटना रुक सके। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी हथियार लेकर रिल्स बनाया जाता है, इसको लेकर भी टेक्निकल टीम को नजर रखने को आदेश दी गई। जबकि जितने भी केस पेंडिंग पड़े हुए है। उन पर केस को निष्पादन करने को निर्देश सभी को दिया गया। आगे बताया कि, शराब बंदी को जिला में सफल बनाना है। जिसको लेकर पड़ोसी देश नेपाल से सटे हमारी मधुबनी जिला है। अबतक जितने भी शराब तस्कर पर कारवाई हो रही थी। उससे और बेहतर व कराई के साथ पालन करवाना है। बॉडर पर एसएसबी का सहयोग लेकर थानाध्यक्ष शराब तस्कर पर कड़ी कार्रवाई करे। अगर शराब तस्कर पर पुलिस पदाधिकारी सख्ती से कारवाई नहीं करते पाते है, तो उन पुलिस पदाधिकारी को किसी भी शुरत में नहीं छोड़ा जायेगा। क्राईम मीटिंग में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार,मुख्यालय डीएसपी रश्मि,यातायात डीएसपी सुजीत कुमार,नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, एससीएसटी थानाध्यक्ष रविंद कुमार राम,रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम के अलावा अन्य पुलिस अधिकारि शामिल हुए थे।



