
MADHUBANI:- को-आपरेटिव बैंक की बैठक में ऋण वसूली व शेयर बढ़ाने पर जोर
मधुबनी- 28 अक्टूबर। दि-रहिका स्टेल को-आॅपरेटिव बैंक मधुबनी के सभा कक्ष में बैंक अध्यक्ष बह्मानन्द यादव के अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष श्री यादव ने धान अधिप्राप्ती ऋण वसूली,एक मुस्त समझौता योजना,शेयर बढ़ाने सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ती वर्ष 2022-23 में सीसी ऋण,दैनिक जमा वृद्धि,पैम्सो के द्वारा लक्ष्यों के अनुरूप धान अधिप्राप्ती करने में कठिनाइयों पर भी विचार विमेश किया गया। सभी शाखाओं एवं वीसीओ से पैक्स अध्यक्षों की बैठक करके ऋण वसूली कार्य किया जाय। तथा सभी शाखाओं में फिजुल खर्च को कम करने सहित अन्य निर्देश दिया गया। वहीं निदेशक मंडल सदस्यों ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान अधिप्राप्ती का कार्य सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार कार्य लक्ष्य के अनुरूप किया जाय। किसानों के भुगतान समय पर होने,एसएफसी के तानासाही रवैया को खत्म करने सहित अन्य प्रस्ताव को बैठक में पारित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष विस्वजीत कुमार सिन्ह,निदेशक मंडल सदस्य नवेन्द्र झा,रामानन्द झा,देव कुमार यादव,रमेश पासवान,पुनम देवी,किशोरी साह,हफीजुल्ला अंसारी,दीना झा,प्रवेध निदेशक अजय कुमार भारती आदि उपस्थित थे।



