बिहार

MADHUBANI:- किराना व्यवसाई की गोली मारकर हत्या

मधुबनी- 28 सितंबर। जिले के भैरवस्थान क्षेत्र में बुधवार की सुबह इमादपट्टी गांव में किराना व्यवसाई कृष्ण कुमार साहू को बाइक पर सवार दो अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दिया। बताते चलें कि मृतक के चाचा राम अवतार साहू ने बताया कि मैं झाड़ू लगा रहा था कि उसी क्रम में पटाखे की आवाज सुनाई दी। जब मैं दुकान की तरफ बढ़ा, तो देखा कि मेरा भतीजा जमीन पर गिरा पड़ा है, वहीं दुकान के पास बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाए हमें आते देख बाइक से वहां से फरार होने लगा। जिसके बाद मैं अपने भतीजे के तरफ दौड़ा, तो देखा कि खून से लहूलुहान जमीन पर गिरा है। जिसके बाद हमने जोर जोर से चिल्लाने लगा कि बाइक वाले को पकड़ों वह गोली मार कर भाग रहा है। आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग उसे पकड़ पाते तबतक वह घटनास्थल से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद उसी अवस्था में परिजन उठाकर मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए जहां आने के क्रम में ही कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना भैरवस्थान थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस दलबल के साथ मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची। तथा उनके परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की पहचान इमादपट्टी गांव निवासी कृष्ण कुमार शाह उम्र 22 वर्ष पिता राम सोगारत के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button