
MADHUBANI:- कार के ठोकर से साईकिल सवार बच्चे की मौत, सड़क जाम
मधुबनी- 06 जून। कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव में बासोपट्टी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ने कार ने साइकिल सवार बच्चे को रौंद दिया। जिससे उक्त बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना सोमवार के करीब तीन बजे की बतायी गई है। मृतक बच्चे की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव निवासी मो. रोशन का 12 वर्षीय पुत्र मो. कौसर के तौर पर हुई है। मिला जानकारी के अनुसार बच्चा साइकिल से कलुआही की तरफ आ रहा था, इसी क्रम में मलमल गांव के ईदगाह के निकट पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने साइकिल सवार बच्चे को ठोकर मार कर रौंदते हुए दाहिने साइड सड़क के किनारे लुढ़क गया। जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद कार का चालक भागने में सफल रहा। गाड़ी में सबार गाड़ी मालिक को लोग अपने कब्जे में रखे लिया। तथा घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना के एक घंटे बाद कलुआही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोष व्यक्त किया। घटनास्थल पर पहुंचे थाना के पुअनि राहुल कुमार ने थानाध्यक्ष प्रेमलाल पुरुषोत्तम देव को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में लग गए। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर लकड़ी से घेरकर आग जलाकर विरोध प्रदर्षन किया। सड़क जाम के कारण कलुआही-बासोपट्टी सड़क पर आवागमन बाधित था। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था। तथा घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।



