बिहार

MADHUBANI:- कलुआही थानाध्यक्ष की दबंगई, न्याय मांगने पहुंचा यूवक की पिटाई,यूवक गंभीर

मधुबनी- 13 अप्रैल। कलुआही थाना के पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के मलमल गांव के एक कपड़ा व्यवसायी को पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी किये जाने का सनसनीखेज मामला बुधवार को प्रकाश में आया। पुलिस के द्वारा पीड़ित कपड़ा व्यवसायी की पहचान मलमल दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या- 08 निवासी रंजन साहु के पुत्र 34 वर्षीय दीपक साहु के रूप में की गयी है। जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही में किए जाने के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। घटना का कारण थानाध्यक्ष द्वारा जबरन करीब 27.50 लाख रुपये की कथित रूप से वसूली किये जाने का कोशिश बताया जा रहा है। कलुआही अस्पताल में जख्मी कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि छह साल पूर्व 2.50 लाख रुपया नगद मलमल पश्चिम गांव के मनोज यादव से उधार लिया था। मनोज यादव ने प्रतिदिन की सूद पर पैसा दिया था। रोते बिलखते कपड़ा व्यवसायी दीपक ने बताया कि 2.50 लाख रुपये का करीब दो करोड़ रुपये उसने अपनी चार बीघा जमीन बेचकर अब तक वापस कर दिया है। उसके बाद भी कथित सूदखोर करीब 27.50 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच मधुबनी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वुधवार को कलुआही के थानाध्यक्ष ने मनोज यादव से मिले आवेदन पत्र के आधार पर दीपक साहु को कलुआही थाना पर करीब एग्यारह बजे दिन में बुलाया। कलुआही पीएचसी में दीपक साहु ने बताया कि थाना पर थानाध्यक्ष को अब तक मनोज यादव को उधार एवं सूद के दिये रुपये के हिसाब का कागज दिखाने की कोशिश किया। परंतु  थानाध्यक्ष ने थाना भवन के ऊपर ले जाकर उनकी जबरदस्त पिटाई करने लगा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि स्वजातीय सूदखोर को मदद करने के लिए जान से मारने की कोशिश किया। पीड़ित व्यक्ति के शरीर का जख्म पुलिस की बर्बरता को दर्शाता है। घटना की जानकारी दीपक के भाई एवं उसके ग्रामीणों को मिली थाना पर पीड़ित के परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को आक्रोशित देख थानाध्यक्ष जख्मी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही पहुंचाया। इस बीच थानाध्यक्ष द्वारा की गई पिटाई में घायल दीपक की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गयी। खबर लिखे जाने तक अपने को फंसते देख कलुआही थानाध्यक्ष मामले की लीपापोती करने में लगे थे। जानकारी मिली है कि कलुआही थानाध्यक्ष इस मामले में प्राथमिकी न दर्ज कर दोनों पक्षों में समझौते की जुगाड़ में लग गए। 

क्या कहते हैं पदाधिकारी—

 कलुआही थाना पर दीपक साहू के पिटाई के संबंध में कलुआही थानाध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए बार बार कोशिश किया गया। सरकारी मोबाइल पर भी थानाध्यक्ष ने कॉल रिसीव नही किया। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो एवं फोटो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच करायी जा रही है। दोषी  पाए जाने पर  दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button