बिहार

MADHUBANI:- कलना पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भीड़,मौके पर बोले DM अरविंद वर्मा, कहा- समाज सुधार अभियानों से सामाजिक स्तर पर परिवर्तन आया है

मधुबनी- 01 नवंबर। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के अध्यक्षता में हरलाखी प्रखण्ड क्षेत्र के कलना पंचायत स्थित पौराणिक कल्याणेश्वर स्थान परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग,चादर व फूलमाला से स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अरविंद कुमार वर्मा,एसपी सूषील कुमार,बेनीपट्टी एसडीएम मनीषा कुमारी,एसडीपीओ नेहा कुमारी सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद गोद भराई व अन्नप्राशन का रस्म किया गया। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय कौआहा के छात्राओं ने प्रधानाध्यापक आलोक कुमार व फूल कुमार ठाकुर के देखरेख में स्वागत गीतों से सभी अतिथियों का स्वागत की। साथ ही छात्राओं ने स्वच्छता,शराबबंदी पर नाटक व गीतों से लोगों को जागरूक की। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकासनात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कई लाभुकों ने अपना-अपना समस्याएं भी रखी। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। आमजनों तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं  की जानकारी पहुंचाना एवं जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिला आरक्षण से महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। वहीं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। मधुबनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सैकड़ों लोगो की चोरी या खो गई मोबाइल को वापस दिलवाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला अनुमंण्डल व थाना की पुलिस व पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर चोरी की छिटपुट घटना होती है, लेकिन पुलिस के द्वारा पकड़े भी जाते है। मौके पर बीडीओ कृष्ण मुरारी,बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा,सीओ सौरभ कुमार,पीओ कृपा शंकर झा,सीडीपीओ पल्लवी कुमारी, बीएओ प्राणनाथ सिंह,राजस्व अधिकारी नीलेश कुमार,थानाध्यक्ष अनोज कुमार,प्रशिक्षु एसआई प्रीति कुमारी,मुखिया आशा देवी,रमेश मिश्र, अजय राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button