
MADHUBANI:- कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि, बाढ़ का खतरा मंडरा
मधुबनी-19 जून। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय जयनगर शहर पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। समय रहते जल संसाधन विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रहे लगातार वर्षा के कारण जयनगर कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही है। जल स्तर में वृद्धि के कारण शहरी क्षेत्र वार्ड संख्या-12 गढ़ी टोल में कटाव बड़े पैमाने पर जारी हैं। जयनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कटाव स्थल का जायजा लिया। तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्य पार्षद ने बताया कि कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण नदी के पश्चिमी तटबंध से करीब सौ फिट के दूरी पर गढी टोल में काफी दूर तक कटाव हो रहा है। ससमय विभाग के द्वारा इसके रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं किया गया तो कई घरों को नुकसान पहुंच सकता है। करीब दो सौ मीटर तक कटाव होने पर स्थानीय लोग अपने घरों को बचाने के लिए आसपास से पेड़ को काट कर कटाव स्थल पर डाला जा रहा है। आपको बतादें कि जयनगर में पूर्व में कटाव के कारण भारी क्षति पहुंची थी। पिछले कई वर्षों से नदी की धारा में बदलाव के कारण नदी के पूर्वी व पश्चिमी तटबंध के आसपास के गांवों में कटाव जारी है।



