
MADHUBANI:- कपिलेश्वर केनरा बैंक लूट मामले में मुजफ्फरपुर से एक और अपराधी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष राजकिशोर ने कहा- अन्य अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
मधुबनी- 23 अक्टूबर। रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर स्थान स्थित केनरा बैंक में कुछ दिन पूर्व लूट मामले में रहिका पुलिस ने प्राथमिकी के नामजद अपराधी को मुजफ्फरपुर के देवरिया गांव से उनके फूफा भूषण साह के घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी कथैया थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव निवासी लखींद्र साह के पुत्र हनी राज के रूप में किया गया। बताते चले की 10 अक्टूबर .2023 को दिन के करीब 10:20 बजे पांच की संख्या में अपराधी केनरा बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एक अपराधी बैंक मैनेजर के चेंबर में घुसकर पिस्टल तान दिया और शर्ट की जेब में रखे 5100 रुपया ले लिया। तथा सीसीटीवी का तार काट दिया। इसी बीच मैनेजर संतोष यादव के साथ अपराधी को नोक झोक होने लगा और बोलने लगा कि लॉकर का चाबी लाओ,नोक झोक के क्रम में एक अपराधी का पिस्टल बैंक मैनेजर के द्वारा छीन लिया गया। तथा एक खोखा बैंक में गिर गया। वहीं सफाई कर्मी जब अपराधियों का विरोध किया, तो अपराधियों ने सफाई कर्मी संतु कुमार को गोली मार दिया। जिससे सफाई कर्मी गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होकर मुख दर्शक बने रहे जिससे घटनास्थल से अपराधी बाइक से भागने में सफल हो गया। हालांकि कुछ अपराध कर्मी बाईक स्टार्ट नहीं होने के कारण बाईक छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना बैंक मैनेजर के द्वारा रहिका थाना को दिया गया। मौके पर रहिका थाना पुलिस पहुंचते तब तक अपराधी भाग गया था। परंतु रहिका पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भाग रहे अपराधियों का पीछा करते हुए दो अपराधी को खदेड़ कर ककरोल और रामपुर के बीच कब्रिस्तान के जंगल से पिस्टल के साथ पकड़ लिया। जबकि अन्य अपराधी भागने में सफल रहा
रहिका थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार अपराधी मो. सोनू आलम पिता शौकत आलम सकिन जमालपुर थाना कथैया एवं मो. आफताब अली उर्फ आफताब आलम पिता मो. हमीद साकिन परसौनीया थाना बरूराज दोनों मुजफ्फरपुर जिला निवासी को जब पुलिस ने पकड़ा था, उसकी एक अपाची बाइक,दो मोबाइल,एक बैग,चार देशी पिस्टल,एक देशी कट्टा,16 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया था। अभी तक इस कांड में तीन अपराध को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी छह अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हनी राज पूर्व में भी मोतिहारी जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में बैंक लूट कांड में अपनी संलिप्ता होने की बतायी है। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि जल्द ही सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



