क्राइमबिहार

MADHUBANI-‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ के तहत विभिन्न कांडों में 22 लोग गिरफ्तारी

मधुबनी-23 दिसंबर। बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीती रात दो दर्जन वांछित लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अनुमंडल प्रक्षेत्र में ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ चलाया गया। अभियान एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह व पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के देखरेख में की गई। अभियान में सभी थानों के एसएचओ व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

बेनीपट्टी थाना में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी ने बताया कि बेनीपट्टी थाना कांड संख्या-33/21 के तहत गिरफ्तारी हुई। जिसमें कृष्ण कुमार,धर्मेंद्र महतो, सत्येंद्र महतो,रामफल महतो, विजय महतो,श्याम कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया।

वही,225/21 के नामजद देवरी के संजीव मंडल,जीरो माइल के आलो देवी,शिव देवी, दूसरे कांड के अधवारी के नारी देवी को गिरफ्तार किया गया। खिरहर थाना में मो. नुरुल की गिरफ्तारी हुई। अरेर थाना पुलिस ने शराब कंटेनर मामले में जरैल के प्रेम कुमार मेहता, अंकित कुमार उर्फ सोनू व बेनीपट्टी के त्रिपुरारी सहनी उर्फ ननकी की गिरफ्तारी की गई।

साहरघाट थाना पुलिस ने बारा टोल के पलटन महतो, बिस्फी के बलहा से लोचन उर्फ शैलेन्द्र ठाकुर, हरलाखी से सोठगांव मधुबनी टोल के मनीष महतो व अमरदीप महतो, पतौना ओपी के बरदाहा के मो. इम्तियाज,इंतेशाह व इंतेखाब को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अभियान में सड़क जाम, दुष्कर्म,शराब कांड व अन्य मामलों के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान चलता रहेगा। मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, बेनीपट्टी एसएचओ अरविंद कुमार, अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार, खिरहर एसएचओ अंजेश कुमार आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button