बिहार

MADHUBANI:- एफसीआई गोदाम अभिकर्ता भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर गए

मधुबनी- 03 फरवरी। जयनगर एफसीआई गोदाम अभिकर्ता के द्वारा ट्रक संचालकों के बकाए राशि भुगतान में विलंब को लेकर ट्रक युनियन की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेने के बाद अनाज लोड अनलोडिंग कार्य बुधवार से बंद कर दिया है। एफसीआई गोदाम से अनाज का उठाव नहीं होने के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण नहीं हो रहा है। ट्रक चालक संघ के अध्यक्ष मनोज यादव,महेश सिंह,राकेश यादव,उमेश गुप्ता,संजय मांझी,धनवीर यादव एवं राजदेव यादव समेत अन्य ट्रक संचालकों ने बताया कि जयनगर एफसीआई गोदाम में करीब पांच अभिकर्ताओं के द्वारा हमारे ट्रक से एफसीआई गोदाम से अनाज लोड कर मधुबनी जिले के झंझारपुर, कलुआही, हरलाखी, घोघडीहा, जयनगर, पंडौल, बाबूबरही समेत अन्य प्रखंड के एसएफसी गोदाम को भेजा जाता है।

पिछले पांच महीने से अनाज का उठाव कर जिले भर में भेजा जाता रहा है। लेकिन अभिकर्ताओं के द्वारा पांच महिना से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण हम लोग भुखमरी के कगार पर है। एक से दो दिनों के अंदर राशि का भुगतान नहीं किया जाता है,तो ट्रक संचालक के द्वारा एफसीआई गोदाम पर धरना दिया जाएगा। लगभग 80 ट्रकों पर पर एफसीआई गोदाम में कल से खाद्यान्न लोड कर रखा गया है। जिसका अनलोडिंग जिले के विभिन्न एसएफसी गोदाम में नहीं किया जा रहा है। जिस से गरीबों को मिलने वाला अनाज नहीं मिल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button