
MADHUBANI:- एनडीए को लाभ पहुंचाने के लिए राजद ने कमजोर उम्मीदवार मैदान में उताराः गुलाब यादव
मधुबनी-18 फरवरी। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधान परिषद चुनाव को लेकर जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद का चुनाव बिना पार्टी के होता है। इस बार का चुनाव अनोखा चुनाव होने जा रहा है,क्योंकि महिला सशक्तिकरण के दिशा में तेजी से लोगों का सोच बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधान परिषद चुनाव में अंबिका गुलाब यादव भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है, जो काम किसी जनप्रतिनिधि ने नही किया। वह काम चुनाव जीतने के बाद अंबिका गुलाब यादव करके दिखाएगी। उन्होंने राजद के प्रस्तावित उम्मीदवार मेराज आलम एवं विनोद सिंह दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि एक जो कभी क्षेत्र में नहीं रहते। वहीं दूसरा जो डमी उम्मीदवार है। दोनों उम्मीदवार इस बार के चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि समझने लगे हैं कि यह चुनाव कोई पार्टी का सिंबल पर नही लड़ा जाता है। इसीलिए सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि अंबिका गुलाब यादव को अपना समर्थन दे रहे हैं। तथा क्षेत्र के चोमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं। श्री यादव ने पत्रकारों के प्रश्न पर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा मुझे बुलाकर विधान परिषद का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। इन लोगों के आदेशानुसार मैंने पंचायत प्रतिनिधियों के बीच अपना संपर्क अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया था,जो कि पिछले कुछ समय पहले से ही यह सिलसिला जारी था। परंतु एक साजिश के तहत एनडीए उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के लिए एक कमजोर उम्मीदवार को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बना दिया है। जिसका असर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है पार्टी में समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ताओं में व्याप्त आक्रोश है।



