
बिहार
MADHUBANI:- ईशा हत्या कांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार
मधुबनी- 05 मई। जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपटृी नहर के पास सुनसान जगह से 14 मार्च को एक लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान स्थानीय श्याम बिहारी सिंह की पुत्री के ईशा कुमारी के तौर पर हुई थी। इस संबंध में जयनगर थाना में कांड संख्या-112/23 दर्ज हुआ था। हत्या की आषंका को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए जांच प्रारंभ किया।
पुलिस ने जांच के क्रम में 04 मार्च की रात्रि हत्या में संलिप्त दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में जयनगर थाना क्षेत्र के बरही निवासी मो. जमील एवं राजपुताना टोल निवासी दिलीप कुमार दास के तौर पर हुई। दोनों अभियुक्तों के पास से कांड में प्रयुक्त दो मोबाईल, एक बाईक एवं मृतिका का गायब मोबाईल भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया।