बिहार

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

मधुबनी- 03 जूलाई। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा गांव में कांग्रेस का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसको संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तरी बिहार प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई है, तबतब बिहार और देष का विकास कमजोर हुआ है। उन्होने कहा कि बिहार और देश के विकास के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है। उन्होने कहा कि एक साजिष के तहत बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि मतदाता सूची से अल्पसंख्यक,पिछड़ा,अतिपिछड़ा, दलित और महादलितों की संख्या को कम करे।

भाजपा वालों के पता चल गया है कि बिहार से इसकी सत्ता जाने वाली है, यही कारण है कि भाजपा के इषारे पर चुनाव आयोग कार्य कर रहा है। गरीब लोग अपने पुरखों का कागज कहां से लाऐंगे। सबसे पहले केन्द्रीय गुहमंत्री अपने पुरखों का कागज दिखा दें। जब वह नही दिखा पाऐंगे, तो फिर गरीब लोग अपने पुरखों का कागज कहां से लाऐंगे। श्री पासी ने कहा कि अगर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जल्द नही रोका गया, तो इंडिया गठबंधन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबुर होगी। उन्होने कहा कि बिस्फी विधानसभा के विकास के लिए बदलाव जरूरी है। आने वाले विधानसभा में इंडिया गठबंधन को भारी मतों से विजय बनाकर बिहार को विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें। मौके पर डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता अमानुल्लाह खान,एनएसयुआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.राशिद फाकरी,मुकेश राय,नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन,मो.साहिद,सुनील चौधरी,मो.साबिर,मो.इंतेजार,एहतेसामुल हक,राजद नेता सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व जिला पार्षद मो.अहमदुल्लाह,मो.कमर हुसैन,मो.अफरोज,सुल्तान अहमद सम्सी,जियाउर रहमान कारी,अजिमूल रहमान,मो.मुन्ना,आसिफ हुसैन,सरफराज हुसैन,दिलीप पासवान,महताब सिद्दीकी,मो. प्रवेज,तौकीर अहमद,मो.गुलसाद,मो.जुनैद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button