
MADHUBANI:- ईजरा बनेगा विकसित पंचायत- मुखिया जाहिदा खातुन के अध्यक्षता में अयोजित आमसभा में कई योजनाओं को मिली मंजूरी
मधुबनी-16 फरवरी। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत भवन परिसर में सबकी योजना सबका विकास के तहत बुधवार को समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए ग्रामसभा का आयोजन मुखिया जाहिदा खातुन की अध्यक्षता में हुआ।

पंचायत के आम जनता ने सर्वसम्मति से विकसित योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया। ग्रामसभा में सात निश्चय,आवास,मनरेगा,15 वीं वित्त आयोग,षष्ठम राज्य वित्त आयोग,पारिवारिक लाभ,कन्या विवाह,कबीर अंत्येष्ठि,खाद्य सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लंबित मामले सहित दर्जनों योजनाओं पर अंतिम सहमति बनायी गयी। साथ ही जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण पड़े कुओं का जीर्णोद्धार कराने,अधिक से अधिक पौधारोपण कराने, ससमय स्वास्थ्य उपकेंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने,पंचायत के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनाये रखने,कब्रिस्तान एवं श्मशान में मिट्टीकरण,तालाब घाट का निर्माण,सड़क निर्माण,कूड़ेदान की व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट,सीसीटीवी,नाला निर्माण,सड़क मरम्मति,सामुदायिक भवन की मरम्मति व निर्माण व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने सहित दर्जनों प्रस्तावित योजनाओं पर व्यापक चर्चा परिचर्चा करने के बाद सहमति दी गयी।

इस दौरान मुखिय जाहिदा खातुन ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायत तत्पर रहेगा। तथा समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखा जाएगा। मौके पर ईजरा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद थे।



