
MADHUBANI:-ईजरा पंचायत में कैंप लगाकर पेंशनधारियों का हुआ आधार सत्यापन
मधुबनी-04 मई। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत भवन परिसर में पेंशनधारियों का सत्यापन कैंप लगाया गया था। मुखिया जाहिदा खातून के निर्देश पर पंचायत कार्यपालक सहायक अर्चना कुमारी ने लगाये गए कैंप में पेंशनधारियों ने अपना सत्यापन आधार कार्ड से सत्यापन नही कराया था, वैसे दर्जनों पेंशनधारियों का आधार कार्ड से सत्यापन किया।

मुखिया जाहिदा खातुन का प्रयास है कि सत्यापन के कारण किसी का पेंशन नही रूके। यही कारण था कि पंचायत कर्मी को आदेश देकर पंचायत भवन परिसर में कैंप लगाकर आधार कार्ड से सत्यापन करावाया। मुखिया ने बताया कि अगर किसी जरूरत पड़ी, तो फिर कैंप लगाकर सत्यापन कार्य कराया जाएगा। ताकि पेंशनधारियों का शत-प्रतिषत सत्यापन कार्य हो सके। मुखिया ने बताया कि पेंशनधारिको को यह सेवा पंचायत स्तर से मुफ्त दी गई है। मेरा प्रयास है कि पंचायत स्तर से कोई भी कार्य हो, वह मुफ्त कराया जाएगा। जिसको लेकर पंचायत प्रशासन प्रयासरत है। मौके पर कैंप में भारी संख्या में पेंशनधारकों पहुंचकर अपना-अपना आधार कार्ड से सत्यापन कराया। मौके वार्ड सदस्य योगेन्द्र महतो, शिव कुमार, मो. अब्दुल्लाह सहित व अन्य पंचायत के जनप्रतिधि मौजूद थे।



