
बिहार
MADHUBANI: ईजरा गांव में सोएब के घर से लाखों की चोरी
मधुबनी- 24 दिसंबर। रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने मो. सोएब के घर का ताला तोड़ कर चोरी के घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी मो. सोएब ने बताया कि मेरे तबीयत खराब होने के कारण सोमवार को दरभंगा इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद अपनी रिश्तेदार खिड़मा गांव में रुक गए। मंगलवार सुबह आठ बजे घर वापस आए, तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने के बाद घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जबकि गोदरेज, पेटी का ताला तोड़ रुपया के साथ जेवर गायब कर दिया। उन्होने बताया कि चोरों ने कई महत्वपूर्ण सामान गायब कर दिया। जिसमें छह से सात लाख रुपए का जेवर शामिल है। वहीं घटना की सूचना पर रहिका थान के पुलिस पहुंची हुई थी, जहां जांच पड़ताल कर रहे थे।



