
MADHUBANI:- ईओ अमित कुमार ने अपने अनुभव से बेनीपट्टी को सजायाः एसडीएम
मधुबनी- 09 मार्च। बेनीपट्टी नगर पंचायत के सभागार में निवर्तमान ईओ अमित कुमार के तबादले पर विदाई सह नए ईओ के आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मंजू देवी ने किया। जबकि, संचालन वार्ड पार्षद रामवरण राम ने किया। एसडीएम मनीषा ने कहा कि,बेनीपट्टी नगर पंचायत के गठन के समय अमित कुमार प्रभार में थे। फंड अभाव के बाद भी उन्होंने बेनीपट्टी को सजाया,विकसित किया,स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। जिसके कारण गलियों में साफ-सफाई होने लगी। अब बेनीपट्टी नपं विकास की पटरी पर आ चुका है और नए ईओ गौतम आनंद के कार्यकाल में और आगे बढ़ेगा। एसडीएम ने कहा कि, सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक अंग है। जिसे हर कोई को पालन करना ही होता है। इससे नए नए जगहों पर काम करने का अनुभव होता है। नई चुनौतियां भी झेलनी होती है। बीडीओ डॉ रवि रंजन ने निवर्तमान ईओ अमित कुमार के कार्यकाल की जमकर बखान करते हुए कहा कि, इनके कार्यकाल में बेनीपट्टी नपं विकास के एक नए आयाम को स्थापित किया। अब इनके अनुभव की जरूरत लखीसराय को है। जहां ये बेहतर छाप छोडेंगे। नए ईओ गौतम आनंद ने कहा कि, अमित कुमार उनके साथी है। वे लोग पूर्व से ही परिचित है। इनका बेनीपट्टी नपं में किया हुआ कार्य का परिणाम है कि इनके विदाई में सैकड़ों लोग जुटे हुए है। वे भी यहां के जनता,पार्षद और अधिकारियों को आश्वस्त करते है कि, जो निवर्तमान ईओ ने किया है, उसे वो आगे ले जाएंगे। इस दौरान मुख्य पार्षद मंजू देवी,उप मुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी,रूपण साह,गिरिधारी झा मुन्ना,योगेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व नपं के द्वारा सभी अधिकारियों को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद अंजली देवी,संजू देवी,सुनील नायक, राजीव यादव,लक्ष्मण पंडित,ललित ठाकुर,संजीव झा,प्रभा चेतना ठाकुर,सागर देवी,नथुनी राम, कृष्णा यादव,विनोद राम,मो.फैसल अंसारी,हेना कौशर,कार्तिक झा राजा,इंदिरा देवी आदि वार्ड पार्षद मौजूद थे।