
MADHUBANI:- इतिहासिक धरोहर डाक बंगला का होगा जिरणोद्धारः जिप अध्यक्ष
मधुबनी-06 जून। मधुबनी को विकसित जिला बनाने एवं इतिहास धरोहर को बचाने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव ने अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव ने जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद् बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिप अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव ने लोगों की मांग पर प्रथम चरण में जयनगर का इतिहासिक धरोहर डाक बंगला का जिरणोद्धार एवं जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाला का निर्माण करने की बात कही। जबकि दूसरे चरण में खाली जमीन पर मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण करने की घोषण की। जिप अध्यक्ष ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि जिला का कैसे विकास हो एवं इतिहासिक धरोहर को कैसे बचाया जा सके। जिसको लेकर कार्य कर रही हुं। जिला की आम जनता का सहयोग मिलता रहा,तो मधुबनी जिला की पहचान विकसित जिला में होगी। जिसको लेकर कार्य कर रही हुं। मौके पर पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव,जामुन चोधरी समेत कई अन्य मौजूद थे।



