बिहार

MADHUBANI:- आलू व्यवसाय गोली कांड में शामिल चोथा आरोपित गिरफ्तार


मधुबनी- 03 नवंबर। हरलाखी थाना की पुलिस ने आलू व्यवसाय के ऊपर हुई गोलीकांड घटना मामले में शामिल चोथा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वही गिरफ्तार अपराधी की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी के समीप चकदह निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी कल्याणेश्वर मंदिर के समीप थे। जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मौके पहुंची। जहां पुलिस वाहन को देख भाग रहे उक्त अपराधी को पुलिस ने खदेड़कर धर दबोचा।

विदित हो कि विगत 27 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे बासोपट्टी निवासी आलू व्यवसाय रामजीवन साह अपने भाई के साथ हरिने बॉर्डर स्थित अपना दुकान बंद कर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान उमगांव बासोपट्टी मुख्यमार्ग स्थित हटबारिया मुसहरी के समीप दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने पैर में गोली मारकर फरार हो गया। आनन-फानन में जख्मी रामजीवन साह को बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक ईलाज के बाद ठीक किया गया।

इधर उक्त घटना को लेकर जख्मी का भाई मालिक साह ने चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम को गठन किया। साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान के मदद से पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चूंकि है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button