
MADHUBANI:- आर्थिक तंगी से महिला ने की आत्म हत्या, माले सचिव भूषण सिंह ने लगाया फाइनेंस बैंक पर कर्ज अदा करने के लिए दबाब का आरोप
मधुबनी- 14 दिसंबर। जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत के वार्ड संख्या-02 बाबा पोखर निवासी 25 वर्षीय विनिता देवी पति भोगेंद्र दास ने गुरुवार की अहले सुबह अपने घर में गले में फंदा डाल कर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। आवेदक मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार कर्ज तले दबे होने के कारण मृतका ने आत्महत्या की है। मृतका का पति रंग पेंट का काम करता है। पति के लगातार बिमार रहने एवं भुमिहीन होने के कारण परिवार का भरण पोषण का जिम्मा मृतका पर था। मृतका द्वारा घर की स्थिति दयनीय देखते हुए जयनगर में चल रहे कई फाईनेंस कंपनी से ऋण लिए हुई थी। लोगों ने बताया कि कर्ज के वसूली के लिए एक फाईनेंस कंपनी कर्मी द्वारा बुधवार की शाम मृतका के घर पर आया। मृतका बदनामी को लेकर मुहल्ला में चली गई। घंटों बाद फाईनेंस कंपनी कर्मी के वापस होने पर मृतका ने आत्म हत्या कर लिया। मृतका को दो बच्चे एक 5 वर्षीय पुत्री एवं 4 वर्षीय पुत्र है। घटना को लेकर भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से जबरन दबाव डाल कर बैंक के द्वारा कर्ज वसूलने वाले भारत फाइनेंस बैंक,बंधन बैंक एवं अन्य बैंक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए सभी प्रकार के कर्ज माफ करने एवं मृतका विनीता देवी के आश्रितों को 25 लाख रुपये के साथ बच्चों की पढ़ाई और स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की है।



