
MADHUBANI:- आपसी विवाद में तीन राउंड फायरिंग, घोघरडीहा गांव में दहशत
मधुबनी- 09 जुलाई। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के घोघरडीहा गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। इस सबंध में घोघरडीहा निवासी अवकाश प्राप्त बीएसएफ कमलेश झा द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार तुषारचन्द्र झा मुकुंद ने आवेदक के चाची ललिता देवी के साथ साफ-सफाई को लेकर गाली गलौज कर रहा था। कहा है कि आवाज सुनकर वहां दोनों को समझाने के उधेश्य से पहुंचा, तो तुषारचन्द्र झा मेरे साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान तुषारचन्द्र झा अपने कमर से पिस्टल निकालकर मेरी चाची तथा मुझपर तीन राउंड गोली फायर की। अपने अनुभव के आधार पर चाची को बचाते हुए मैं भी बच गया। गोली मकान के दीवार में लगी।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी सहित लोगों के जूटते देख तुषारचन्द्र झा घटनास्थल से भाग गया। घटना की जानकारी थाना को दिया गया। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदलबल घटना स्थल पहुंच दो गोली का खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया गया है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।



