बिहार

MADHUBANI:- आन्दोलन को देखते जयनगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

मधुबनी-17 जून। भारत सरकार का अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में गुरुवार से जारी आंदोलन के दूसरे दिन असमाजिक तत्वों के द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाने को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन का फेरा बदल दिया है, तो कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन से कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारत-नेपास सीमावर्ती क्षेत्र के जयनगर रेलवे स्टेशन से लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। जिसमें जयनगर से आनंद विहार के बीच चलने वाली-12435 गरीब रथ एक्सप्रेस,जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस,जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस-12561 एवं जयनगर से सियसलदह-13186 गंगा सागर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। साथ ही जयनगर से दानापुर के बीच चलने वाली 13225,13226 इंटरसिटी एक्सप्रेस,जयनगर राउलकेला रांची, जयनगर हावड़ा धुरियान पैसेंजर के अलावे जयनगर समस्तीपुर के बीच चलने वाली 05536,05594,05514 एवं जयनगर दरभंगा 05534 पैसेंजर ट्रेन को आंदोलन के कारण रद्द कर दिया गया है। ट्रेन परिचालन रद्द रहने के कारण जयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिला। जयनगर से देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button