बिहार

MADHUBANI:- आन्दोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

मधुबनी-18 जून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता का आन्दोलन जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा के नेतृत्व में रास्ता रोकों कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ता समाहरणालय के समक्ष सड़क पर बैठ गए। जिसे हटाने के लिए सदर एसडीएम आष्वनी कुमार नगर थाना पुलिस बल के साथ पहुंचे। तथा कांगेस कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने लगे। परंतू एसडीएम एवं कांग्रेस नेताओं के बीच नोक-झोक होने लगा। जिसमें एसडीएम के अंरक्षक विकास कुमार को चोट लगयी एवं उसका हाथ टुट गया। जिसके बाद प्रषासन ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर लाठी चार्ज किया। जिसके बाद कार्यकर्ता भागने लगे। जिसमें नगर थाना पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, मो. अमानुल्लाह खान,ज्योति झा,जय कुमार झा,मनोज मिश्र,मुकेष कुमार झा पप्पु,पवन यादव,प्रो. इष्तेयाक अहमद सहित कई को हिरासत में लिया।

क्या कहते हैं एसडीएम-
सदर अनुमंडल पदाधिकारी अष्वनी कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने गए पुलिस बलों के बीच नोंक-झोंक हुई। जिसमें कुछ पुलिस जवान एवं पदााधिकारी को चोट लगी है,जिसका ईलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। कुछ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं हिरसत में लिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button