
बिहार
MADHUBANI:- आदेश का पालन नही करने पर बसुआड़ा से 11 डीजे जब्त, डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई
मधुबनी- 16 अप्रैल। रामनवमी को लेकर बैठक में दिए गए निर्देश के बाद भी डीजे संचालक शहर में डीजे का इस्तेमाल बढ़ चढ़कर कर रहा था। जिसे नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को बसुआड़ा से 11 डीजे को जब्त किया है। उक्त कार्रवाई एसपी सुशील कुमार के निर्देशानुसार किया गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रामनवमी को देखते हुए सभी डीजे संचालक को बैठक में डीजे ना बजाने का निर्देश दिया गया था। उसके बाबजूद भी डीजे का जोरों से प्रयोग किया जा रहा था। जहां नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बताया नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हर जगह भ्रमण कर रही है। अगर ऐसे में कोई डीजे का इस्तेमाल करते है, तो उसे जब्त कर डीजे संचालक पर कार्रवाई की जाऐगी।