
बिहार
MADHUBANI:- आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में रवि राम को 20 वर्ष की कैद
मधुबनी- 24 दिसंबर। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज एडीजे दिवेश कुमार ने दुष्कर्म करने के आरोप में रवि राम को बीस वर्षों की सजा सुनाया। तथा 25 हजार का जुर्माना किया। जुर्माना रकम नहीं देने पर छह महीना का अतिरिक्त कारावास का आदेष दिया है। शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट में आरोपित को 20 वर्षों की सजा सुनाया गया। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी मिश्रीलाल यादव ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया। कोर्ट के द्वारा फैसला सुनाने के बाद पोक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी मिश्रीलाल यादव ने बताया कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जनवरी 2019 को दोषी रवि राम ने आठ वर्षीय बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर कलमबाग में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया था।



