बिहार

MADHUBANI:- आग बुझाने गए दमकल कर्मियों से हुई बदसलूकी, गाड़ी क्षतिग्रस्त

मधुबनी- 02 मई। बिस्फी अंचल के चपरिया गांव में लगी आग को बुझाने गए दमकल कर्मियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें चालक सहित आठ कर्मी चोटिल हो गए है। जिनका इलाज किया गया। हमला में रजनीश कुमार झा, अजित कुमार, रमेश कुमार, अमन कुमार रजक,शकीला खातून,चंचला कुमारी,चालक सूरज कुमार और सरोज कुमार मामूली रूप से चोटिल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार चपरिया काजी टोल में बुधवार को आग लग गयी थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने स्थानीय लोगों को भी। उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने तुरंत पानी टैंकर को मौके पर भेज दिया। आक्रोशित लोगों ने अग्निशमन दमकल को सूचना के बाद डेढ़ दो घंटे के बाद पहुँचने पर नाराज थे। जबकि, अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि, जब सूचना मिली, तब वे लोग नवकरही में लगे आग पर काबू में जुटे हुए थे, जैसे ही सूचना मिली, तुरंत एक गाड़ी को रवाना कर दिए। बताया कि, नवकरही से चपरिया जाने में जो समय लगा हो, इसी बात से नाराज लोगों ने कर्मियों से बदसलूकी कर दी। उधर, इस मामले में चालक के द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button