
MADHUBANI:- अशोक यादव हत्याकांड का खुलासा, 6 गिरफ्तारी,SP ने कहा- भागलपुर जेल में बंद कुख्यात रोहित यादव के इशारे पर हुई थी हत्या
मधुबनी-10 अगस्त। पंडौल थाना क्षेत्र के गाँव मोहनपुर निवासी अशोक यादव हत्याकांड का एसपी सुशील कुमार नें प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर त्वरित खुलासा किया हैं। एसपी ने बताया की इसमें कुल-06 अपराधियों सन्नी उर्फ अनीश कर्ण,अभिषेक मिश्रा,अनिल कुमार सिंह उर्फ अनिल शूटर,दयानंद चोधरी,दुर्गेश सदाय एवं बद्री नारायण यादव की गिरफ्तारी की गई हैं। उन्होने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं हैं। उसके पास सें देशी कट्टा 02, कारतूस 05, मोबाईल 06 एवं भारतीय रुपया पच्चीस हजार की बरामदगी की गई हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हूए बताया की कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही से जयनगर जाने वाली सड़क के किनारे एक अज्ञात शव मिली थी। पुलिस के सत्यापन मे जानकारी मिली की। शव पंडौल थाना क्षेत्र के गाँव मोहनपुर निवासी अशोक यादव का हैं। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। इस संदर्भ मे कलुआही थाना में कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर घटना मे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई प्रारंभ किया गया। इसी बीच सूचना प्राप्त हुई की। अशोक यादव के हत्या मे संलिप्त अपराधी पंडौल थाना क्षेत्र के शिव शक्तिनगर स्थित दुमंठा सन्नी उर्फ अनीश कर्ण कर्ण के घर छुपा हुआ हैं। एसपी नें बताया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजीव कुमार के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल वहां छापेमारी किया। पुलिस बल देखकर सभी अपराधी भागने लगें,जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास भी हैं। एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी रोहित यादव जो भागलपुर जेल में बंद हैं, वह इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता हैं। उसी के इशारे पर इन सभी अपराधियों के द्वारा पूर्व दुश्मनी के कारण अशोक यादव की हत्या की गई हैं।



