
MADHUBANI:- अकसपुरा गांव में हथियार के बल पर भीषण डकैती, डकैती का विरोध करने पर गृहस्वामी की पिटाई, रहिका थाना पुलिस पर रात्रि गश्ती नही करने का आरोप
मधुबनी- 03 जून। रहिका थाना क्षेत्र के अकसपुरा गांव में सोमवार की बीती रात छह के संख्या में डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर जेवरात व अन्य महत्पूर्ण समान लूटकर फरार हो गया। इस घटना से अकसपुरा और आसपास गांव में दहशत का माहौल है। इस क्रम में डकैतों ने तीन घरों को निशाना बनाया। शत्रुघ्न चौधरी के दो कमरों को ताला तोड़ कर जेवरात लूट लिये। वहीं घटना का विरोध करने पर महिला एवं बच्चों के उपर पिस्टल तान कर लूट की गयी। जबकि जान मारने की भी धमकी दी गयी।शत्रुघ्न चौधरी के पुत्रवधू गृह स्वामी ज्योति चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ बजे रात में सभी डकैत दीवार कूदकर घर के अंदर आ गये। तथा सभी घरों की लाइट जला दी। लाइट जलने पर मेरी आंख खुली। इसी बीच डकैत मेरे कमरे के अंदर आ गये और मेरे पुत्र एवं पुत्री के उपर पिस्टल तान दिया और मारा भी। जबकि इनके द्वारा गोदरेज की चाभी मांग किया और खोलकर जेवरात ले लिया। उन्होंने आगे बताया कि डकैतों ने दस लाख की संपति लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। परंतु तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ईधर लोगों ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र में कभी रात्रि गश्ती नहीं होती। वहीं दिनेश चौधरी के घर में भी एक ही समय में डकैती हुई। बुजुर्ग दिनेश चौधरी को विरोध करने पर डकैतों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई में उक्त दिनेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये। दिनेश चौधरी ने बताया कि सभी डकैतों के पास हथियार था। हथियार दिखाकर मेरी पोती के गले से चैन और एक मोबाइल लूट लिया। इस घटना को लेकर दोनों पीड़ितों ने रहिका थाना को फर्द बयान दिया है। जबकि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार स्वयंम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान रहिका थानाध्यक्ष को जल्द इस मामले का उद्भेदन एवं सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।