
MADHUBANI:- अंबिका गुलाब यादव की जीत में जिप अध्यक्ष बिन्दु गुलाब की अहम भुमिका
मधुबनी- 07 अप्रैल। विधान परिषद क्षेत्र संख्या-22 से विजय हुई अंबिका गुलाब यादव की जीत में उनकी पूत्री जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव का अहम भुमिका रहा है। जिन्होने अपनी युवा राजनीति की ओर हर वर्ग के पंचायत प्रतिनिधियों को अकर्षित किया कि युवा ही मधुबनी को विकसित जिला बना सकते हैं। इस लिए मेरे हाथ को मजबुत बनाने के लिए मेरी मां को विजय बनाकर विधान परिषद भेजें। ताकि जिला के विकास के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों के समस्याओं को दुर किया जा सके।
वहीं बिन्दु गुलाब यादव ने महिला पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार का एहसास दिलाया और बताया कि पूरूष राजनीति में जितना कर सकते हैं, उससे कम महिलएं नही है। सिर्फ महिलाओं को उनके इरादों को मजबुत करने की जरूरत है। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों में जिप अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव के प्रति एक उम्मीद की किरण देखी। तथा हिन्दु-मुस्लिम से उपर उठकर हर समुदाय के पंचायत प्रतिनिधियों ने वोट डालकर उनकी मां अंबिका गुलाब यादव को विजय बनाकर विधान परिषद भेजने का काम किया है। जिप अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव की मेहनत का नतीजा रहा कि अंबिका गुलाब यादव भारी मतों से विजय हुई।
अंबिका की जीत के बाद अब मधुबनी की राजनीति में बिन्दु गुलाब यादव मुख्य चेहरा बन गई है। साथ ही बिन्दु गुलाब यादव कम समय में महिलाओं के लिए नारी शक्ति के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट- आकिल हुसैन ।



