
MADHUBANI:- होली के मद्देनजर बिस्फी पुलिस ने चेकिंग अभियान की तेज
मधुबनी- 10 मार्च। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निदेश पर अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करी रोकने को लेकर बिस्फी थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को देर शाम तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान बिस्फी थाना के सामने बने चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष राजकुमार राय के नेतृत्व चलाई गई ।इस दौरान एसआई राहुल देव,एएसआई उदय सिंह,हरेंद्र राय ने बिस्फी-औंसी जीरोमाइल पथ से गुजरने वाले अभी वाहनों की डिक्की एवं चालको का बैग की तलाशी ली गई। तथा कागजातों का जांच किया गया।

थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे कार की डिक्की और बाइक सवार की बैग की सघन जांच की गई। जिससे कि अवैध रूप से होरहे शराब की तस्करी एवं अपराधियो पर नकेल कशा जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी के कागजात एवं हेलमेट नही रहने के कारण विभिन्न गाड़ियों के चालक से सात हजार रुपए का जुर्माना राशि भी वसूल की गई।



