
MADHUBANI:- हिन्दू-मुस्लिम एकता के मिसाल थे कामरेड अमीरुद्दीन- प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
मधुबनी- 19 फरवरी। जयनगर के युनियन टोला में शनिवार को वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड स्वः अमीरुद्दीन के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन भाकपा नेता नरेश ठाकुर के अध्यक्षता व संचालन मो जहांगीर में हुआ। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर कामरेड स्वः अमीरुद्दीन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कामरेड अमीरुद्दीन आज हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनके कार्य और उनका याद हमेशा आती रहती हैं। जयनगर के आसपास के क्षेत्रों में हर दिलों पर चाहे हिन्दू हो या फिर मुसलमान दोनों समुदायों के साथ बेहतर नेतृत्व किया। वे हिन्दु-मुस्लीम एकता के मिसाल थे। वक्ताओं ने कहा कि अमीरुद्दीन जी ऐसे रत्न थे, ऐसा मिलना अब मुश्किल है। कामरेड अमीरुद्दीन के पास कोई भी व्यक्ति न्याय के लिए आते थे, तो बिना भेदभाव के उन्होंने सब को एक समान समझ कर न्याय देने का काम किया।
मौके पर मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,भाकपा पूर्व जिला मंत्री कामरेड हेमचंद्र झा, पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान,भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह, विशम्भर पूर्वे,सैय्यद हस्सानुल हक,मोतीउर रहमान रौशन,शिवजी पासवान, गणेश पासवान,इंद्र देव साह,सूरज ठाकुर,उमेश जायसवाल,विजय कुमार प्रसाद,मो इरफान, श्रवण साह, मो मुर्तजा, रामचंद्र पासवान,मो नजाम,जिलानी आजाद,राम चन्द्र साह समेत अन्य लोगों ने अपनी विचार रखी।



