
बिहार
MADHUBANI:- स्कूल के बच्चों को क्रीमी की दवा खिलाने से हालत बिगड़ी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती
मधुबनी- 15 मार्च। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जिले के हर विद्यालय में एलबेंडाजोल दवा खिलाई गई। लेकिन जिला मुख्यालय से महज आठ किलो मीटर की दुरी पर अवस्थित रहिका प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सौराठ में जैसे ही बच्चों को यह दवा खिलाई गई, तो एक के बाद एक तकरीबन 15 बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में शिक्षकों ने सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहिका में भर्ती कराया। परंतु यहां भी दो बच्चों की स्थिती में सुधार होता न देखकर उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है।



