बिहार

MADHUBANI:- सीमावर्ती शहर जयनगर में बिजली सप्लाई दो लाईन मैन के सहारे

मधुबनी- 20 जुलाई। सीमावर्ती शहर जयनगर में बिजली सप्लाई दो लाईन मैन के सहारे किया जाता है। विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल के पास अतिरिक्त लाईन मैन नहीं रहने के कारण नाईट गार्ड को भी तकनीकी कार्यों में लगाया जाता है। विभाग ने दो लाईन मैन व एक नाईट गार्ड के सहारे लगभग 9 हजार उपभोक्ताओं एवं 150 ट्रांसफार्मर देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल जयनगर के अधीन चार पावर सब स्टेशन से विभिन्न प्रखंडों में विधुत आपूर्ति की जा रही है। इन सभी पावर सब स्टेशन के अधीन लगभग 11 लाईन मैन प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उपभोक्ताओं को नियमित विधुत आपूर्ति एवं तकनीक खराबी को दूर करने के लिए 11 लाईन मैन 24 घंटे अपने ड्यूटी पर तत्पर रहते हैं। विभाग के अधीन चार पावर सब स्टेशनों में आईपीडीएस से चार फिडरो में बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसमें बांध,जयनगर टाउन, ईनरवा एवं हनुमान नगर शामिल हैं। इसी तरह बाजार समिति पीएसएस से रेलवे,देवधा,कमलावाङी एवं नरार कुआढ़ पीएसएस से शिलानाथ ग्रामीण एवं एग्री कल्चर के लिए दो फिडर एवं खजौली पीएसएस से दो फिडर में नरार व मैनापट्टी बनाएं गए हैं। चार पीएसएस पर 13 फिडर से सप्लाई का जिम्मा 11 लाईन मैन को दिया गया है। लाईन मैन के आभाव के कारण बिजली सप्लाई के समय तकनीकी खराबी व फाल्ट को पकङने के लिए लाईन मैन को प्राईवेट लाईन मैन का सहारा लेना पड़ता है। इन दिनों भीषण गर्मी के कारण बिजली के लोड शेडिंग और कम आपूर्ति ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। सबसे अधिक टाउन फिडर पर उपभोक्ताओं का लोड हैं। बावजूद विभाग के द्वारा लाईन मैन की प्रतिनियुक्ति नहीं किया जा सका। वाटरवेज चोक से फरदाही टोला के अलावे बांध,ईनरवा व कुछ रेलवे के हिस्से में लाईन सुचारू रूप से सप्लाई कराने के लिए दो लाईन मैन प्रदीप कुमार साह व कमलेश सिंह एवं नाईट गार्ड मुकेश चोधरी को विभाग ने जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि इन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से सप्लाई करने के लिए लगभग आधा दर्जन लाईन मैन की आवश्यकता है। जिसे विभाग के द्वारा अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी–
विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल जयनगर के कनीय अभियंता गौरी शंकर प्रसाद ने बताया कि लाईन मैन का आभाव है। गर्मी के कारण कहीं न कहीं तकनीकी खराबी की शिकायत आती रहती है। लाईन मैन के आभाव से उपभोक्ताओं के काम में समय लगता है। बिजली आपूर्ति कम होने पर सप्लाई कम हो रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button