
MADHUBANI:- सामुहिक दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार
मधुबनी-16 अक्टुबर। जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामलें में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। पुलिस ने पीङिता को 164 के बयान हेतु मधुबनी ले गई है। इधर पीड़िता के पिता के बयान पर जयनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।शेष अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कोरहिया गांव निवासी मो. तौसीफ,मो. रब्बानी एवं मो. अफजल शामिल हैं। पीड़िता के पिता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शुक्रवार की सुबह आरोपी ने मोबाइल फोन पर मेरी पुत्री को काॅल कर गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में बुलाया गया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।



