बिहार

MADHUBANI:- साढ़े 14 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, पति-पत्नी फरार

मधुबनी- 08 जून। लदनियां थाना क्षेत्र के लदनियां चोर बाजार में साढ़े 14 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लदनियां चोर बाजार में राधे यादव पिता मणिलाल यादव के घर में भारी मात्रा में नेपाली गांजा है। हमने गुप्त सूचना का सत्यापन के लिए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां राधे यादव के घर छापेमारी कर 14 किलो पांच सौ ग्राम नेपाली गांजा बरामद हुआ। इधर पुलिस आने की भनक लगते ही गृहस्वामी राधे यादव एवं उनकी पत्नी देवकुमारी देवी ने पुलिस आने की भनक लगते ही चकमा देकर भागने में सफल रही। जबकि राधे यादव के 19 वर्षीय पूत्र अजय कुमार यादव को पुलिस भारी मशक्कत के बाद खदेड़कर पकड़ लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने अपने बयान पर कांड संख्या-185/25 दर्जकर गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार यादव को मधुबनी कोर्ट में अग्रिम कानूनी कार्रवाई भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button