बिहार

MADHUBANI:- सरकारी अस्पतालों के ओपीडी सेवा 5 और 6 अक्टुबर को रहेंगे बंद

मधुबनी- 03 अक्टुबर। मधुबनी जिले में सरकारी चिकित्सकों के ओपीडी सेवा बंद करने की घोषणा के कारण जिले में दो दिन ओपीडी सेवा बंद रहेगी। 5 अक्टूबर को दशहरा को लेकर ओपीडी बंद रहेगी। जबकि 6 अक्टूबर को बायोमैट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर भाषा के आह्वान पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद करने की घोषणा की है। भाषा के जिला सचिव डा. कुणाल कौशल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा अन्य सेवाओं से अलग है अतः बायोमैट्रिक प्रणाली को चिकित्सकों एवं पैरामेडिक्स के लिए लागू करने से पूर्व व्यवहारिक पक्ष को देखा जाना चाहिए। राज्य की मानवाधिकार आयोग ने भी अपने 2013 के फैसले में सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। जिला सचिव ने कहा कि हालांकि चिकित्सक अपने कर्तव्य को ध्यान में रखकर आपात सेवा, प्रसव सेवाएं रात्रिकालीन सेवाएं, आपदा सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रशिक्षण आदि पूर्ववत चलेगा। ओपीडी के भी चिकित्सक आपात सेवा कक्ष में मुस्तैद रहेगें व आवश्यकतानुसार आपात सेवा को सुदृढ करने में सहयोग करेगें।
ये है चिकित्सकों की प्रमुख मांग-
फिजीशियन डा.कुणाल शंकर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.आकांक्षा,डा.रेणू आदि चिकित्सक ने कहा कि हमलोग सरकार का हर निर्दश का पालन करने के लिए तैयार हैं लेकिन पहले हमारी माांगों पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। हमलोगों की प्रमुख मांगों में चिकित्सकों का ड्यूटी आवर्स निर्धारित हो,चिकित्सकों की कमी दूर किया जाए, सरकारी आवासीय सुविधा प्रदान की जाए,चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाए,वर्तमान सुरक्षा कानून को संशोधित करते हुए प्रभावी बनाया जाए। मूल वेतन का 50 प्रतिषत ग्रामीण भत्ता अनुमान्य किया जाय व महिला चिकित्सकों के पदस्थापन को रिकााॅसिलेशन करते हुए सुरक्षा के ठोस कदम उठाए जाए। मालूम हो कि 29 सितंबर से ही चिकित्सक काला बिल्ला पहनकर कार्य कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button