
बिहार
MADHUBANI:- सब पोस्ट ऑफिस का जर्जर भवन हादसे को दे रहा न्योता
मधुबनी-13 सितंबर। लदनियां प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सब पोस्ट ऑफिस का जर्जर भवन हादसा को न्योता दे रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग भवन निर्माण कराने के प्रति गम्भीर नहीं है। डाक बाबू ललन कुमार के मुताबिक उक्त भवन करीब चार दशक पूर्व हुआ था, जो जर्जर स्थिति में हो चुका है। छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इस सब पोस्ट ऑफिस के अधीन महथा,झलोन,पिपराही,गाढ़ा,सिधपा परसाही,सिधप ठाढ़ी, खाजेडीह, कुमरखत, मिर्जापुर एवं एकहरी कुल 10 शाखा डाकघर है।
लदनियां प्रखंड मुख्यालय में उप डाक घर रहने के कारण लोगों का आवाजाही अधिक रहता है। जिससे खतरा का आशंका बना रहता है।



