
MADHUBANI:- सतघरा व ईजरा के शराब कारोबारी सहित 3 गिरफ्तार
मधुबनी- 06 अप्रैल। रहिका थाना पुलिस ने अलग-अलग शराब के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी समेत तीन को गिरफ्तार किया। मालुम हो कि एक माह पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर वाहन गश्ती के दौरान शराब से भरी ब्लू कलर की सुप्रो गाड़ी कलुआही की ओर से आ रही बड़ी खेप को गुप्त सूचना के आधार पर रहिका थाना चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जप्त कर लिया गया। पुलिस की चेकिंग देख शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से सभी फरार हो गये। रहिका थाना पुलिस ने शराब तस्कर को खदेड़ा, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। शराब तस्कर की पहचान सतघरा गांव निवासी राजू भंडारी के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा ब्लू कलर की महिंद्रा सुप्रो एलवाई चार चक्का गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 32 पीए-6055 को जप्त किया गया। जप्त गाड़ी की तलाशी पर नेपाली शराब 1820 बोतल,अंग्रेजी शराब 48 बोतल बरामद किया गया है। कुल शराब की मात्रा 586 लीटर बरामद किया गया। वहीं थाना के दूसरे कांड के अभियुक्त रामबाबू पासवान के घर से 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया था। उक्त अभियुक्त को रहिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्र के आधार पर विनोद महतो को भी गिरफ्तार किया गया। रहिका थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि दो शराब तस्कर के विरोध पूर्व में शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में सतघरा गांव निवासी राजू भंडारी, इजरा के रामनगर निवासी रामबाबू पासवान एवं विनोद महतो को गिरफ्तार कर जेल भे दिया गया।



