बिहार

MADHUBANI:- सड़क हादसे में अली हसन और अमन की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाईक स्कुल के दीवार से टकराने से हुआ हादसा

मधुबनी- 10 दिसंबर। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर गांव से गुजरने वाले एनएच 105 के किनारे अवस्थित मध्य विद्यालय बरदेपूर के चार दिवारी में बाइक की जबरदस्त टक्कर से बाइक चालक 20 वर्षीय मो. अमन एवं 23 वर्षीय मो. अली हसन की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे कलुआही से की ओर से जयनगर की ओर एक बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक बरदेपुर चोक से 100 मीटर पहले बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से एनएच 105 के किनारे बरदेपुर मध्य विद्यालय के चारदीवारी में जाकर ठोकर कर दिया। जिससे दोनों युवक का सर फुट गया और दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

मृतक युवक 20 वर्षीय मो० अमन मुरेठ  वार्ड संख्या-01 निवासी फूलो नदाफ का छोटा पुत्र था। जबकि दूसरा युवक अली हसन नेपाल के जनकपुर का निवासी था। नेपाल निवासी अली हसन जनकपुर में जीविकोपार्जन के लिए दुकान खोल रखा है। जनकपुर से दुकान का सामान के लिए शुक्रवार को जयनगर आया था। मार्केटिंग करते देर रात हो गयी। जिस कारण समान जयनगर में ही किसी दुकान में रखकर अपने रिश्तेदार गांव मूरेठ वार्ड संख्या-01 निवासी फूलो गदाफ के यहां आकर ठहर गया था। रात्रि विश्राम के बाद अहले सुबह जयनगर के लिए रवाना हुआ था। मृतक अमन के बड़े भाई मो. सलमान ने बताया कि अली हसन को जयनगर से अहले सुबह ट्रेन पकड़कर जनकपुर जाना था। जनकपुर पहुंचकर ससमय अली हसन दुकान खोलता। मृतक अमन के बड़े भाई मो. सलमान ने अपने भाई अमन को कहा कि जयनगर जाकर अपने रिश्तेदार अली हसन को ट्रेन पकड़ा दो। मो. सलमान ने बताया कि अहले सुबह नीम चोक पर चाय एवं गुलगुला खिलाकर सबेरे करीब 6 बजे अली हसन एवं अपने छोटे भाई अमन को बाइक से जयनगर के लिए विदा किया था। परंतू रास्ते में ही हादसा हो गया। मृतक अमन दो भाइयों में सबसे छोटा था।

मृतक के पिता फूलो नदाफ एवं माता मेहफूल खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दर्दनाक एवं अचानक हुए सड़क हादसे में दो युवक की मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन माहौल में डूब गया है। कलुआही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक मो. अमन को उनके गांव मूरेठ परिजनों को कलुआही थाना पुलिस ने सौंप दिया। दूसरे मृतक मो. अली हसन को सभी रिश्तेदार मिलकर उनके घर नेपाल जनकपुर ले जाकर उनके परिजनों को सौंप दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button