बिहार

MADHUBANI:- सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू

मधुबनी-21 जून। अग्निपथ आंदोलन को लेकर बिहार समेत अन्य राज्यों में पिछले पांच दिनों से जारी आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा नुकसान रेलवे को हुआ। राज्य के कई जिलों में आंदोलनकारियों के द्वारा उपद्रव कर ट्रेन में आग लगाए जाने के बाद रेलवे ने बीते शनिवार से दर्जनों एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया था। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल ने आंदोलन को लेकर विगत शनिवार से अनिश्चितकाल के लिए मंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी तरह के ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। रेलवे के द्वारा जारी घोषणा के निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार से मंडल के अधीन कई रेलवे स्टेशनों से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। तीन दिनों तक रेल परिचालन बंद रहने के बाद मंगलवार से सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। आम दिनों में जयनगर रेलवे स्टेशन पर से 42 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होता था। आंदोलन समाप्त के बाद एक बार फिर ट्रेन परिचालन व्यवस्था बहाल कर दिया गया है। जिसमें आज प्रथम दिन विभिन्न शहरों के लिए मात्र चार एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू किया गया है ।जयनगर रेलवे स्टेशन सूत्रों के अनुसार आंदोलन को लेकर तीन दिनों तक ट्रेन परिचालन रद्द रहने के बाद आज से सिर्फ चार एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। जिसमें 15283/15284 जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस,11061/11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुबंई पवन एक्सप्रेस,13185/13186 जयनगर सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस एवं 12561/12562 जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

जयनगर रेलवे स्टेशन—

तीन दिनों तक ट्रेन परिचालन बंद रहने के बाद आज से कुछ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होने पर यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई। जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच चलने वाली पवन एक्सप्रेस अपनी निर्धारित समय से जयनगर से प्रस्थान किया। लेकिन यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखी गई। भारी सुरक्षा के बीच आज से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। जयनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार व जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए थे। आरपीएसएफ जवानों को ट्रेन स्काट का जिम्मा सौंपा गया।

मधुबनी स्टेशन का निरीक्षण करते सदर एसडीएम अश्विनी कुमार एवं एसडीओ राजीव कुमार—

जयनगर से प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जबकि ट्रेन परिचालन रद्द रहने पर सैकड़ों रेल यात्रियों ने अपनी यात्रा टिकट को रद्द करा कर राशि वापस लेने वाले रेल यात्रियों को अब गंतव्य तक जाने के लिए ऐच्छिक समय का टिकट उपलब्ध नहीं हो रहा है। तीन दिनों से रेल परिचालन बंद रहने के बाद आज से पूर्व निर्धारित समय पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया गया। जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुबंई के बीच चलने वाली पवन एक्सप्रेस के यात्रियों के करीब 48 हजार का अनारक्षित टिकट कटाया है। जबकि तीन दिनों के ट्रेन परिचालन रद्द रहने पर आठ लाख का आरक्षण टिकट वापस किया गया है।

जयनगर से चलती है ये ट्रेनें-

जयनगर रेलवे स्टेशन से कुल 42 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का अप डाउन परिचालन होता है। जिसमें 15 एक्सप्रेस व 6 पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। कमला गंगा,हमसफर,जानकी,पूरी,पटना इंटरसिटी,शहीद व सरयू यमुना,दानापुर इंटरसिटी,गरीब रथ,कोलकाता सप्ताहिक,पवन,गंगा सागर,स्वतंत्रता सेनानी, रांची,भागलपुर,अन्त्योदय एक्सप्रेस शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button